लखीमपुर खीरी। धौरहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से स्वच्छता दिवस 2 अक्टूबर तक स्वच्छता के अभियान के सेवा पखवाड़ा में नगर पंचायत धौरहरा द्वारा बनाए गए स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर, राज हंस मिश्रा, व अजीत शुक्ला ने बताया की, कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,सौम्या पाली क्लीनिक, शिमना पाली क्लीनिक, धौरहरा अल्ट्रासाउंड, सेवा क्लिनिक, सुषमा क्लिनिक ,फातिमा क्लिनिक, अर्पण डायग्नोस्टिक सेंटर, जाकर मेडिकल स्टाफ को जैव आयुर्विज्ञानी (बायोमेडिकल) कचरों से होने वाले खतरों के बारे में बताया कि किस प्रकार से संक्रमित वस्तुओं को अलग नहीं रखने के कारण व अस्पताल से निकला कचरा सामान्य कचरे के साथ मिल जाता है जिससे सम्पूर्ण कचरा खतरनाक हो जाता है। कचरा के अव्यवस्थित, अनुचित निपटान न होने से पर्यावरणी प्रदूषण, दुर्गन्ध, कीट, मक्खियों, कृन्तकों और कीड़ों जैसे रोगवाहकों की वृद्धि के परिणामस्वरूप टाइफॉयड, हैजा, यकृतशोथ जैसे रोगों, और सिरिंजों एवं सुइयों के माध्यम से एड्स की स्थितियां उत्पन्न होती हैं।पानी, पसीना, रक्त, शरीर द्रव, संदूषित अंगों के माध्यम से प्लेग और रेबीज़ जैसे विभिन्न संचारी रोग फैलते हैं, तथा मक्खियों, कृन्तकों, बिल्लियों और स्वानों जैसे रोग वाहकों को रोग फैलाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि बायोमेडिकल कचरे से मानव पशु पक्षी तथा पर्यावरण को भी खतरा पैदा हो जाता है सावधानी न रखने पर, इस स्वच्छता सन्देश अभियान के दौरान नगर पंचायत धोरहरा स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजहंस मिश्रा, अजीत शुक्ला, स्वच्छ योद्धा रवि अवस्थी, सहित डॉ चंद्र प्रकाश डॉ आनंदजी डॉक्टर जीशान अहमद डॉक्टर शिबू अहमद डॉ संजय जी डॉ रवि वर्मा, डॉ आदित्यी, डॉ रामजी वर्मा सहित मेडिकल स्टाफ के साथ मरीजो ने भी स्वच्छता की शपथ ली।
जिला संवाददाता योगेश कुमार