बेहट। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में महाराजा अग्रसेन जयंती जन्मोत्सव समारोह का कार्यक्रम हर्षोउल्लास से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री संजय गर्ग जी एमoएलoसी दिनेश गोयल ने वैश्य समाज को महाराजा अग्रसेन जी के पदचिन्हों पर चलकर समाज की सेवा करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज ने हमेशा समाज के हर कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।वह हमेशा समाज की सेवा के लिए तैयार है। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक/मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने समाज के कमजोर व्यक्ति के लिए एक रुपया एक ईंट देने के सिद्धांत पर चलकर हमें कमजोर व्यक्ति की सहायता करनी चाहिए।अखिल भारतीय अग्रवाल सभा के अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा करना वैश्य समाज का मुख्य दायित्व है और हमें वैश्य समाज की सहायता करनी चाहिए। अग्रवाल समाज के तहसील अध्यक्ष अनिल आर्य ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब अपने बच्चों को संस्कारी एवं गुणवान बनाए जिससे समाज को एक नई दिशा मिलेगी। नकुड़ चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि हमे अपने कार्य के साथ समाज में भी अपनी पहचान बनाने के लिए समय देते हुए आगे आना होगा। उन्होंने सभी से कहा कि गांव, शहर, कस्बे का कोई भी चुनाव हो हम सबको उसमे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।एक बार यदि हार भी हो जाए तो निराश न हो जीत भी निश्चित रूप से होगी।वह समाज के हर व्यक्ति के लिए तहेदिल से साथ है।
अग्रवाल समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश अग्रवाल ने सभी अग्रवाल समाज से आह्वाहन किया कि सभी अपने घरों में महाराजा अग्रसेन की फोटो अवश्य लगाए जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को हमारे पूर्वजों के बारे में जानकारी मिले। कार्यक्रम को जिला महामंत्री रवि गुप्ता, अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन तहसील महामंत्री विकास गुप्ता एवं अध्यक्षता विपिन गोयल प्रधान ने की। सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल, पदम गर्ग, अविनाश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता प्रधान, दीपक अग्रवाल एडवोकेट, पंकज गुप्ता जाटोवाला, अंशुल सिंघल, राहुल गर्ग, विकास गुप्ता, दीपक सिंघल, आशु गर्ग, सुनील गुप्ता सतपुरा, सुभाष बंसल जसमौर, डाo अनुज सिंघल प्रधान, छुटमलपुर से विपिन गोयल, राहुल गोयल, विशाल बंसल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़