ब्यूरो चीफ महोबा तीरथ सिंह
पुलिस अधीक्षक महोबा, पलाश बंसल के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वन्दना सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद महोबा में संचालित डायल 112 पीआरवी वाहन द्वारा जनपदवासियों को प्राप्त इवेन्ट/सूचना पर तत्काल आपात सहायता मुहैया करायी जाती है, जिससे लोगो को उनके मध्य पुलिस बल की उपलब्धता को बोध होता है तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति में यह विश्वास होता है कि डायल-112 पीआरवी तत्काल उनकी शिकायत/समस्या के निवारण हेतु उपलब्ध होगी।
इसी क्रम में दिनांक- 12.10.2024 की समय करीब 16.42 बजे थाना महोबकण्ठ क्षेत्र में संचालित डायल 112 पीआरवी 4261 को कालर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम भरवारा थाना महोबकण्ठ के पास एक एक्सीडेंट हो गया है। प्राप्त इस सूचना पर पीआरवी उपरोक्त द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घटनास्थल पर देखा गया कि एक बाइक का एक्सीडेंट हो गया हैं जो हैं, जिनको पीआरवी उपरोक्त के कर्मचारियों द्वारा तत्काल 102 पर कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया गया और घायलों को सीएचसी पनवाड़ी इलाज के लिए भेजवाया गया। पीआरवी की त्वरित कार्यवाही से घायलों को सही समय पर अस्पताल पहुँचा कर घायलों की जान बचायी जा सकी । जनता द्वारा पीआरवी कर्मियों व यूपी 112 परियोजना की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।