लखनऊ बिना सूचना साथी की शादी में वाराणसी गए तीन सिपाही,डीसीपी पूर्वी ने दी अनोखी सजा।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में अनुशासनहीनता पर डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने तीन सिपाहियों को 5 किलो मीटर दौड़ लगाने की अनोखी सजा दी, तीनों सिपाही अपनी साथी की शादी में वाराणसी गए थे जिसकी अनुमति उन्होंने नहीं ली थी,जांच रिपोर्ट में डीसीपी ने तीनों सिपाहियों को 5 किलो मीटर दौड़ लगाने के निर्देश दिए दरअसल गोमती नगर थाने में तैनात सिपाही लक्ष्मी नारायण, अनिल यादव और आशुतोष यादव 29 अप्रैल को अपने साथी ओंकार पटेल की शादी में वाराणसी गए थे, डीसीपी के मुताबिक पुलिस कर्मियों का यह कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है इसके आधार पर तीनों सिपाहियों को सजा दी गई।
ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ