उन्नाव में डीएम के आदेश का नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने उड़ाई धज्जियां नगर के मोहल्ले में जलभराव की समस्या जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान।
नगरपालिका के अधिकारियों की लापरवाही से भयंकर बीमारियों का हो रहा फैलाव

उन्नाव,सिविल लाइन वार्ड नंबर 6 मोहल्ला पूरब खेड़ा का मामला है यह मोहल्ला ठीक एसपी आवास और जिला अधिकारी आवास के बगल में है।
एक तरफ कोरोना महामारी का संकट मंडरा रहा है वहीं दूसरी ओर इस मोहल्ले में इस जलभराव की समस्या से भयंकर बीमारियों का फैलाव हो रहा है। वहीं पर मोहल्ले के जिम्मेदार व्यक्ति ने पानी के निकास पर मिट्टी डालकर बंद कर दिया जिससे यहां पर गलियों,सड़कों और घरों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई जिससे यहां के नगर वासियों को आवागमन करने के लिए गंदे पानी को मंझा कर करना पड़ रहा है सोचने की बात तो यह है जलभराव के बगल में मुस्लिम समुदाय की मस्जिद है और ठीक उसी के सामने हिंदू धर्म का मंदिर भी है नगरवासी अपने अपने धर्म का पालन करने के लिए मंदिरों और मस्जिदों में जाते हैं लेकिन गंदा पानी मंझा कर जिससे वह अपवित्र हो जाते हैं। इस समस्या को लेकर यहां के नगर वासी जिलाधिकारी से लेकर नगर पालिका और मुख्यमंत्री को ऑनलाइन शिकायत पत्र भी दिया शिकायत पत्र देकर महीनों गुजर गए हैं लेकिन अभी तक समस्या का कोई भी निदान नहीं हुआ है इस समस्या को लेकर मीडिया कर्मियों ने जब नगर पालिका अध्यक्ष मंटू कटिहार और अधिशासी अधिकारी से बातचीत की उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते नजर आए उन्होंने कहा इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो सकता है और उन्होंने ये भी कहा कि जब टेंडर पास होगा तभी वहां पर जलभराव की समस्या खत्म होगी सोचने की बात यह है गर्मी के समय यह हाल है तो बारिश के समय में इस मोहल्ले में क्या हाल होगा।
उन्नाव से ब्यूरो चीफ गौरव जयसवाल की रिपोर्ट