सहारनपुर के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते एक नाबालिग लड़की ने दुखद कदम उठा लिया। मोहल्ला छिपीयान की रहने वाली किशोरी का डेढ़ साल से एक युवक से प्रेम संबंध था। हाल ही में प्रेमी से बढ़ती दूरी के चलते नाबालिग ने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया और अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां प्रेमी को न पाकर उसने अपने हालात के बारे में घरवालों को बताया, जिन्होंने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले में मुकदमा दर्ज कर प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़