नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
एकजुटता का परिचय देते हुए ग्रामीणों ने बरकट्ठा विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता के पक्ष में प्रचार एवं वोट डालने का संकल्प लिया।
हजारीबाग : बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के इचाक प्रखंड के डुमरौन पंचायत में सभी जाति व सभी समाज के ग्रामीणों ने बैठक कर एकजुता परिचय देते हुए स्थानीय नेता व निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता के पक्ष में समर्थन देते हुए संकल्प लिया है । कि 8 नवंबर से घर-घर जाकर EVM मशीन का 14 नंबर बटन दबाकर अपना मत देने और भारी मतों से विजय बनाने की अपील करेंगे । बैठक में मुख्य रूप से राजेश मेहता, जयप्रकाश मेहता, सतीश मेहता, श्रीकांत मेहता, गुलाब मेहता, जय मेहता, गुलाब मेहता, कविराज मेहता, मंटू मेहता, घनश्याम पासवान, अनिल राम, संतोष मेहता, महेंद्र मेहता, सीताराम मेहता, मथुरा महतो, सुमित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।