बड़ी खबर सहारनपुर की बेहट तहसील से
खनन अधिकारी पर हमला करने वाले 9 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार
कोतवाली बेहट इलाके के बरथा स्थित खनन जोन में खनन अधिकारी पर हुए हमले के बाद स्थानीय पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। बेहट पुलिस ने 9 नामजद सहित करीब पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। सीओ बेहट अभितेष सिंह ने बताया कि हमला करने वालो को किसी सूरत में नहीं बक्शा जाएगा। अन्य आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई गई है, जल्दी ही अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा*
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़