खबर सहारनपुर से
सांसद इमरान मसूद और विधायक आशु मलिक की विकास भवन में बैठक के दौरान आपसी जुगलबंदी सोशल मीडिया बुराई करने वालों के मुंह पर तमाचा…
कहते हैं सियासत मे मुस्तकिल कोई खास दोस्त और कोई दुश्मन नहीं होता है – नेता जी कब एक हो जाते हैं लेकिन उनके साथ चलने वाले लोगो शायद नहीं जानते हैं – पिछले कुछ दिनों से सांसद इमरान मसूद और विधायक आशु मलिक के बीच पोस्ट फाड़ने से लेकर झंडा फेराने का विवाद सोशल मीडिया पर दोनों और के चेलो के बीच अभी तक आरोप और प्रत्यारोप चल ही रहा है – दोनों नेताओं के चाहने वाले कार्यकर्ता शादी कार्यक्रमों में भी आपस में नहीं बोलते हैं – लेकिन आज दोनों नेता विकास भवन में दिशा की बैठक में जब मिले तो एक दूसरे के दूसरे के बगल गीर होते दिखाई दिये – अब सोशल मीडिया पर एक दूसरे को मुंह भर भर कर बुराई करने वाले लोग दोनों नेताओं की जुगलबंदी को क्या कहेंगे – यह तो कुछ समय बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पता चलेगा – यह सभी फोटों विधायक आशु मलिक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी टेक किया है – लेकिन हम फिर कहते हैं राजनीति में कुछ भी मुस्तकिल नहीं होता है
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़