ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

वाहन बिक्री कर धोखाधड़ी करने वाले को भानपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

```

ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट जिला बस्तर छत्तीसगढ़

जगदलपुर बस्तर,01 दिसंबर 2024/पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा धोखाधड़ी करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना भानपुरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुरकुची के प्रार्थी पंचनाम नाईक के साथ वाहन बिक्री के नाम पर 1,70,000/- रूपये का धोखाधड़ी कर आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित कर गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना भानपुरी में प्रार्थी पंचराम नाईक पिता स्व. पुरनसिंह नाईक उम्र

53 वर्ष जाति कलार साकिन मुरकुची ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि कांवडगांव निवासी दुर्वाशा पाण्डेय पिता हेमंत पाण्डेय ने अपनी पंजीकृत कार टाटा टियागो क्र० CG17-KU-6393 को दिनांक 24.06.2022 को स्टाम्प पेपर में लिखाकर गवाह लोकेश पाण्डेय, जयप्रकाश पटेल के समक्ष 1,70,000/-रूपये में बेचा था, जिसे मैं खरीदकर घर लाया था कि दिनांक 27.06.2022 को दुर्वाशा पाण्डेय मेरे घर आकर किसी का तबियत खराब है बोलकर एक दिन के लिए गाड़ी दे रहना बोलकर गाड़ी मांगकर ले गया और गाड़ी को वापस नहीं दिया। छल कपट कर धोखाधड़ी किया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भानपुरी में अपराध क्रमांक 146/2024 धारा

420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन वं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी प्रवीण भारती के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानपुरी अमित पदमशाली के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा आरोपी को जगदलपुर से पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना घटित करना कबूल करने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *