ब्यूरो चीफ राकेश मित्र कांकेर,
छत्तीसगढ़ 13/12/2024
घटिया धान बीज ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी,मुआवजे की मांग नामक खबर नवभारत/लोक किरन/नई दुनिया सामाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने पर कृषि विभाग पखांजूर एवं सम्बंधित कृषि दुकानदार ने खबर को झूठा एवं निराधार बताया है।
*कृषि विभाग पखांजूर द्वारा बकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर खबर का खण्डन करते हुए कहा कि :-* इस मामले में संबंधित कृषक द्वारा कार्यालय में शिकायत पत्र प्राप्त होने के बाद मामले की बारीकी से जांच किया गया। जांच के दौरान कृषक से बीज खरीद का बिल व खाली पैकेट मांगा गया परन्तु कृषक ने दोनों ही चीजें विभाग को उपलब्ध नहीं कराई।
घटनाक्रम में कृषक सुभाष दास पिता महानंद दास ग्राम पिव्ही 36 चांदीपुर द्वारा प्राप्त शिकायत पर दिनांक 01/12/204 को कृषि विभाग के बीज निरीक्षक मनोज सरकार और द्वारा निरीक्षण में कृषक के खेत में लगाया गया धान व्ही गार्ड 001 हाइब्रिड धान बीज को छिटकी विधी से बोया जाना पाया गया ।धान फसल में पेनिकल माईट कीट का प्रकोप लगना पाया गया। कृषि विभाग द्वारा शिकायत के आधार पर संबंधित दुकानदार को नोटिस जारी किया गया था। जवाब में कृषि दुकानदार विष्णु बढ़ाई द्वारा कहा गया कि कृषक द्वारा उनके दुकान से कोई हाइब्रिड धान बीज नहीं लिया गया है कृषक द्वारा बेवजह पुरानी रंजिश वश मानसिक रूप से दबाव बनाया जा रहा है।
घटनाक्रम में कृषि विभाग में बीज निरीक्षक मनोज सरकार ने ये भी बताया कि संबंधित कृषक के खेत अवलोकन कर पंचनामा बनाकर कृषक को पढ़कर सुनाया गया है और कृषक सुभाष दास एवं अन्य गवाहों ने पंचनामा में हस्ताक्षर भी किए हैं।
उधर खबर प्रकाशित होने पर कृषि दुकानदार विष्णु बढ़ाई ने कहा है कि गलत एवं झूठा सामाचार प्रकाशित करने वाले रिपोर्टर धनंजय चंद, पल्लव मंडल के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाने की बात कही है।