विद्युत शॉर्ट सर्किट में लगी आग से जले दो मवेशी
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के पापी ग्राम पंचायत के जोकाही गांव में विद्युत शॉर्ट सर्किट से मड़ई में लगी आग के एक भैंस सहित दो मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर किसी प्रकार से आग पर काबू पाया।
बताया गया कि गांव निवासी जितेंद्र मौर्य उर्फ़ जीतू पुत्र स्व श्यामलाल मौर्य के घर के पास मड़ई में सार्ट सर्किट से आग लगने से उसमे बंधी एक भैस व पड़िया गंभीर रूप से झुलस गए।
बतादे कि विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। विभाग के हुक्मरान अभियान चलाकर विद्युत बिल तो वसूल रहे है,लेकिन उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लटकते जर्जर तारों को बदलवाने की दिशा में कोई कारवाही नहीं की जा रही है। यही कारण है कि जर्जर विद्युत तारों की वजह से आएदिन कही न कही हादसे हो रहे है।