ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पीलीभीत में बैंक कर्मियों को लगाई गई कोविशील्ड वैक्सीन

```

पीलीभीत में बैंक कर्मियों को लगाई गई कोविशील्ड वैक्सीन।

पीलीभीत कोरोना काल में मुस्तैदी से जिम्मेदारी निभा रहे बैंककर्मियों को भी भारत सरकार ने अब फ्रंट लाइन योद्धा मान लिया है। अन्य सरकारी कर्मचारियों की भांति इनको भी वैक्सीनेशन में प्राथमिकता देने के लिए अग्रणी बैंक कार्यालय पीलीभीत के तत्वाधान में विकास भवन पीलीभीत में स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (बड़ौदा आरसेटी) में केवल बैंक कर्मियों के कोविड-19 टीकाकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 18 से 44 आयु वर्ग के लगभग 70 बैंककर्मियों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई । इस पर अग्रणी जिला प्रबन्धक विनोद कुमार ने जिलाधिकारी पुलकित खरे व जिला स्वास्थ्य विभाग को इस आयोजन हेतु धन्यवाद किया ।

 

फूलचंद राठौर जिला ब्यूरो इंडियन टीवी न्यूज़ पीलीभीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *