सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। स्थानी निवासी डॉक्टर विवेक को चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान हेतु सम्मानित किया गया है ज्ञातव्य है कि डॉ विवेक स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठ लिपिक धर्मेश कुमार के सुपुत्र हैं जो वर्तमान में दिल्ली के प्रसिद्ध सर गंगाराम हॉस्पिटल से पेडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी से सुपर स्पेशलिटी कोर्स डी एम कर रहे हैं। डॉ विवेक को यह सम्मान इंडियन कम्युनिटी आफ पेडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी के 36 में वार्षिक सम्मेलन में देश भर के वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों की उपस्थिति में दिया गया है उनके इस उपलब्धि से स्थानीय निवासियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है ।डॉ विवेक ने इसके पूर्व केजीएमयू से एमबीबीएस एवं आगरा मेडिकल कॉलेज से एम डी किया है अब वे सर गंगा राम हॉस्पिटल से उपरोक्त कोर्स कर रहे हैं। उपरोक्त विषय के अत्यंत कम चिकित्सक हैं उनके इस विधा से डी एम करने पर बाल चिकित्सा के क्षेत्र में काफी सहुलते मिलेंगी ।शुभचिंतकों ने डॉ विवेक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।