खबर जनपद बांदा के क्षेत्र बबेरू के अंतर्गत कैलाशपति इंटर कॉलेज बेर्रांव का है जहां पर आज विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी को विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णावतार चतुर्वेदी के द्वारा सड़क सुरक्षा की सपथ दिलाई गईं जिसमें सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा भारत का मानचित्र बनाकर सुंदर मानव श्रृंखला बनाकर जागरूक किया, वहीं पर आज भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी व आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता श्री सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती एवं श्रद्धांजलि बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई जिसमें विद्यालय के शिक्षकों ने अपने-अपने संबोधन में कहा की मां भारती के वीर सपूत आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक जिनका नारा था तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, भारत आज उन्हें उनके जन्म दिवस पर पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है नेता सुभाष चंद्र बोस के पद चिन्हों पर हम सबको चलना चाहिए और उनका अनुसरण करें संघर्ष हमारे लिए एक प्रेरणा है इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक डॉ रवि करण सिंह, सुरजन सिंह कुशवाहा, गौरी शंकर, राजेंद्र श्रीवास्तव सहित नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं पर विद्यालय के छात्राओं द्वारा सुभाष चंद्र अमर रहे, जय हिंद के नारे लगाए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता -विनय सिंह की रिपोर्ट