नो हेलमेट-नो फ्यूल’’ के तहत जनपद के पेट्रोल पम्पों के आस-पास बिना हेलमेट के वाहनों का संचालन करने व ईंधन भरवाने आने वालों के विरुद्ध की गयी चेकिंग:
उरई(जालौन):
‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत आज सुरेश कुमार, वरिष्ठ-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशा./प्रर्व.), राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल व विनय कुमार पाण्डेय, यात्रीकर, मालकर अधिकारी द्वारा अपने प्रवर्तन स्टाफ के सहयोग से ‘‘नो हेलमेट’’ ‘‘नो फ्यूल’’ के तहत जनपद के पेट्रोल पम्पों के आस-पास बिना हेलमेट के वाहनों का संचालन करने व ईंधन भरवाने आने वालों के विरुद्ध चेकिंग की गयी। उक्त चेकिंग में सुरेश कुमार, वरिष्ठ-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशा./प्रर्व.), राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल व विनय कुमार पाण्डेय, यात्रीकर/मालकर अधिकारी द्वारा जनपद के पेट्रोल पम्पों के आस-पास बिना हेलमेट के वाहनों का संचालन करने व ईंधन भरवाने आने वालों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त शहर के प्रमुख चैराहों व नेशनल हाइवे पर भी बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहनों का संचालन करने वाले चालकों के विरुद्ध भी चालान की कार्यवाही की गयी।अभियान में समस्त चालकों व आमजनमानस को यातायात/सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए जागरुक किया गया तथा हेलमेट व सीट-बेल्ट एवम् वाहन के समस्त वैध प्रपत्रों सहित वाहन का संचालन करने की सलाह दी गयी तथा वाहन चलाते समय स्टंटबाजी न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, गलत ढंग से ओवरटेक न करने, राँग साइड वाहन न चलाये जाने हेतु एवम् समस्त वैध प्रपत्रों सहित वाहन का संचालन करने की सलाह दी गयी।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख उरई-जालौन)उ.प्र.