बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य हुआ उद्घाटन
दुद्धी सोनभद्र ।स्थानीय टाऊन क्लब क्रिकेट खेल मैदान पर बृहस्पतिवार को 18वां बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया ।टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल हमारे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण रखता है खेल एकता व अखण्डता का प्रतिक माना जाता है।कहा कि दुद्धी के लोगों में खेल को लेकर एक अनोखा उत्साह प्रेम देखने को मिलता है। वहीं अपने संबोधन में विशिष्ट अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने टाऊन क्लब क्रिकेट खेल को लेकर कहा कि खेल मैदान को ओर आकर्षण बनाया जाएगा जिसमें नए निर्माण कार्य कराएं जाएंगे।
टूर्नामेंट के आमंत्रित अतिथि निवर्तमान विधायक सभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड ने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजन से जुड़े आवश्यकता एवं सुविधाओं को देने में हर संभव प्रयासरत रहेंगे ।इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने उपस्थित सभी अतिथियों का अभिनंदन किया और आभार जताया। इस मौके पर दुद्धी बार अध्यक्ष प्रेमचंद यादव सिविल बार अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि कमल कुमार कानू कुलभूषण पांडेय रामपाल जौहरी सलीम ख़ाँ, अयूब ख़ाँ यामीन खां पंकज जा० सुमित सोनी राकेश आजाद सहित अन्य लोग रहे। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह अपने अन्य पुलिस जवानों के साथ मौजूद रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह