लोकेशन धार मध्य प्रदेश
दिनांक 08-02-2025
मध्यप्रदेश पुलिस के सायबर सुरक्षा – “सेफ क्लिक अभियान 2025” के आठवे दिन पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान के आठवे दिन धार पुलिस ने विभिन्न स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को किया गया Cyber Crime के प्रति जागरूक।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 01 फरवरी 2025 से दिनांक 11 फरवरी 2025 तक आमजन को सायबर अपराधों के प्रति जागरुक बनाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में सायबर सुरक्षा – सेफ क्लिक अभियान 2025 चलाने के दिशा-निर्देश प्राप्त होने के परिपालन में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह व्दारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री डाँ. इन्द्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में स्कूल-कालेजो में अध्यनरत छात्र-छात्राओं, ग्रामीण कस्बे के हाट-बाजार, शैक्षणिक संस्थाऩों में सायबर जागरुकता लाने के लिए जिले के समस्त एस.डी.ओ.पी./न.पु.अ.,थाना प्रभारियो व उनि प्रशांत गुंजाल सायबर शाखा प्रभारी धार को निर्देशित किया गया।
इसी तारतम्य में अभियान के आठवे दिन 08 फरवरी 2025 को नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर श्री विवेक गुप्ता, थाना प्रभारी सेक्टर 01 निरीक्षक ओ.पी.अहीर, व्दारा ग्राम बरदरी में आमजन को सायबर अपराधों एवं इससे सुरक्षा के प्रति जागरुक कर पम्पलेट का वितरण किया।
इसी प्रकार थाना नौगांव पुलिस व्दारा महाराजा भोज सिनियर कन्या बालिका छात्रावास, तिरला पुलिस व्दारा तिरला धार रोड चिकलिया फाटा, थाना सादलपुर व्दारा एलएन अकादमी खेरोद, कुक्षी पुलिस व्दारा शा.बालक छात्रावास ढोलिया, डही पुलिस व्दारा कुक्षी रोड डही, माण्डव पुलिस व्दारा जामी मस्जिद के पास माण्डव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं व आमजन को सायबर अपराधों एवं इससे सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार आमजन को सायबर अपराधों के बचाव के संबंध में अवगत कराया जा रहा है कि किसी के साथ जब भी कोई साइबर फ्रॉड की घटना होती है, तो तत्काल इसकी शिकायत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 एवं www.cybercrime.gov.in पर दर्ज कराए। छात्र-छात्राओं एवं आमजन को Cyber awareness Posters भी वितरित किए|
धार से इमरान खान की रिपोर्ट कैमरामैन सलीम अहमद के साथ इंडियन न्यूज़ टीवी धार जिला ब्यूरो चीफ धार मध्य प्रदेश मोबाइल नंबर 9098787555