सहारनपुर थाना मंडी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवान ने किया कोतवाली मंडी का वार्षिक निरीक्षण :
बेहतर साफ सफाई के साथ साथ महिला हेल्प डेस्क मे गुणवता पूर्वक रिकार्ड मिलने पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार व स्टॉफ को दी बधाई :
आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंडी कोतवाली का निरीक्षण करने पहुचे एस एस पी रोहित सजवान ने सबसे पहले महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया वहां की साफ सफाई के साथ साथ गुणवता पूर्वक रिकार्ड मिलने पर थाना प्रभारी और स्टॉफ को बधाई दी :
इसके उपरांत एस एस पी ने थाने के मेस एवं पुलिस कर्मियों के लिए बने आवासो का भी निरीक्षण किया जहा उन्होंने पुलिस कर्मियों और साथ रह रहे उनके परिजनों से स्वास्थ्य परिक्षण की भी जानकारी लीं
वही थाना प्रभारी से कुछ विवेचनाओं के बारे मे जानकारी हासिल करते हुए कुछ लंबित विवेचनाओं को शीग्र निपटाने के निर्देश दिए :
वही आज कोतवाली के निरीक्षण मे जिस तरह की साफ सफाई बेहतर व्यवस्था हुई देखी तो साथ आए एस पी सिटी व्योम बिन्दल व एस पी देहात सागर जैन भी व्यवस्था को देखकर प्रसन्न नजर आए और थाना प्रभारी धर्मेंदर कुमार को शाबाशी दी :
इस मोके पर पुलिस क्षेत्रधिकारी अशोक सिसोदिया थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार अतिरिक्त प्रभारी मुमताज़ खान एस एस आई समेत पूरा थाना स्टॉफ मौजूद रहा
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़