उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ के आदर्श कारागार के कैदी कमलेश ने महिला डिप्टी जेलर रेखा पटेल को थप्पड़ जड़ दिया थप्पड़ इतना तेज था कि महिला डिप्टी जेलर की आंखों के सामने धुंधलापन छा गया और मुंह से खून निकलने लगा,कैदी ने महिला डिप्टी जेलर से गाली-गलौज कर उनसे धक्का-मुक्की भी की यह शोर सुनकर अन्य कर्मचारी दौड़े उन्होंने कैदी को पकड़ा कैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया जानकारी के मुताबिक महिला डिप्टी जेलर रेखा पटेल गल्ला गोदाम पहुंची वहां कैदी कमलेश से गले के बारे में कुछ जानकारी मांगी इस पर कैदी कमलेश ने उनसे अभद्रता की और गाली गलौज करने लगा महिला डिप्टी जेलर के विरोध करने पर कैदी कमलेश ने उसे थप्पड़ जड़ दिया इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारी को दी गई इसके बाद थाने में कैदी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा मारपीट और धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जिला कारागार में भेज दिया गया। ब्यूरो रिपोर्ट इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ
