लोकेशन टीकमगढ़
रिपोर्टर
महेंद्र कुमार दुबे बॉबी
टीकमगढ़ विधायक यादवेन्द्र सिंह ने सदन में उठाया अफीम का मुद्दा, किसान मोर्चा अध्यक्ष बोले विधायक झांके अपने गिरेबान में, अगर मैं दोषी हूं तो प्रशासन करें कार्यवाही
जतारा
राज्यपाल के अभिवादन के बाद सदन में चर्चा हो रही थी इसी दौरान टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने टीकमगढ़ जिले की जतारा विधानसभा के मुहारा गांव में अवैध अफीम की खेती का मुद्दा उठा दिया उन्होंने जतारा विधायक हरिशंकर खटीक का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष का ड्राइवर अवैध अफीम की खेती का आरोपी है जैसे ही विधायक यादवेंद्र सिंह ने इस मुद्दे को उठाया उसके तुरंत वाद टीकमगढ़ जिले में यह मुद्दा जंगल में आग की तरह फैल गया, इसी को लेकर आज जतारा भाजपा कार्यालय पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष किशनपटेरिया, और भाजपा विधायक हरि शशंकर खटीक ने प्रेस वार्ता की इस दौरान किसान मोर्चा अध्यक्ष किशन पटेरिया ने कहा है मैं या मेरा कोई भी कर्मचारी इस तरह से अवैध काम में संलप्त नहीं है प्रशासन निष्पक्षिता के पूरे मामले में जांच करें जो भी दोषी पाया जाए उसके ऊपर कठोर कार्रवाई करें, उन्होंने टीकमगढ़ विधायक यादविंद सिंह बुंदेला पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक अपने लड़के को देख ले असम पुलिस की जांच में दोषी पाया गया है और अभी फरार है वह उसका जवाब दे और 7 दिन के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे अगर माफी नहीं मांगते हैं तो मैं उनके ऊपर मानहानि का केस दर्ज करूंगा