कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव।संवाददाता-सन्नी सरेनी रायबरेली
नसीराबाद, रायबरेली। चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत के मामले में शनिवार को कब्र से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहसीलदार सलोन अजय कुमार व एसओ राज कुमार पांडे शनिवार को गांव पहुंचे। मृत नवविवाहिता के पिता के आने के बाद शव को कब्र से निकलवाकर मौत का कारण पता करने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई।

नसीराबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुँवरमऊ के गांव पूरे राजा पुर निवासी सोनी की चार दिन पहले बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। रायबरेली के डीह थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पूरे पंडित सुरैया भुवक्किलपुर निवासी मृतका के पिता रामलाल पुत्र शीतला दीन ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया गया। मृतका के पिता ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर अपनी बेटी की ससुराल वालों के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया। तहरीर मिलते ही उच्चाधिकारियों से आदेश मिलने पर शनिवार को शव कब्र से निकलवाने के लिए तहसीलदार अजय कुमार व एसओ राज कुमार पांडे गांव पूरे राजापुर कुंवर मऊ पहुंचे, परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।
संवाददाता-सन्नी सरेनी रायबरेली