ब्यूरो चीफ राकेश मित्र जिला-कांकेर
कांकेर। भारतीय जनता पार्टी जिला कांकेर द्वारा कल दिनांक 18 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे कांग्रेस भवन कांकेर के सामने नेशनल हेराल्ड घोटाले व भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस व गांधी परिवार के खिलाफ धरना प्रदर्शन व पुतला दहन किया जाएगा । भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन ने बताया कि नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार मामले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ चार्ज शीट दायर होने पर दोनों मां बेटे व कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा व युवा मोर्चा के द्वारा धरना प्रदर्शन व कांग्रेस का पुतला दहन किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन ने भाजपा के समस्त पदाधिकारियों/मोर्चा/प्रकोष्ठ के प्रदेश/जिला/मण्डल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कल दिनांक 18 अप्रेल को सुबह 9:30 बजे भाजपा कार्यलय में उपस्थित रहने की अपील की है ।