खबर सहारनपुर के थानों से
थाना फतेहपुर,थाना बड़गांव,थाना नानौता,थाना गागलहेडी,थाना रामपुर मनिहारान,थाना देवबंद एवम थाना मिर्जापुर प्रभारियों की बडी कार्रवाई
थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार की पुलिस टीमें लगातार कामयाबी की और,गोदाम में हुई चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे में हुआ जोरदार खुलासा
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने किया गोदाम में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण
मोबाइल खरीदने वाला कबाड़ी सहित दो गिरफतार,चोरी के 2 मोबाइल एवम 5210 रूपए नकद बरामद
थाना बड़गांव प्रभारी विनय शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने भी माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए,गिरफतार किया एक शातिर वारंटी
थाना नानौता प्रभारी सचिन पूनिया के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीमो ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखते हुए तीन लोगों का शांतिभंग में किया चालान
थाना गागलहेडी प्रभारी सुरेश कुमार के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया एक शातिर वाहन चोर, फर्जी नम्बर प्लेट लगी बाईक बरामद
थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी संजीव कुमार की पुलिस टीम ने किया चोरी की घटना का सफल अनावरण,दो चोर गिरफ्तार,चोरी का सरिया व मोबाइल फोन बरामद
थाना देवबंद प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर के कुशल निर्देशन में उनकी पुलिस टीम ने पकड़ा एक चाकू धारी बदमाश,नाजायज चाकू हुआ बरामद
थाना मिर्जापुर के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार की पुलिस टीम की जिलाबदर बदमाश पर बड़ी कार्रवाई,गिरफ्तार
एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों का धरपकड़ अभियान लगातार जारी
लूट/मर्डर/नशा तस्करी/जालसाजी एवम चोरी की घटनाओं का चुटकी बजाते ही खुलासा करने वाले थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने कल एक गोदाम से मोबाइल एवम पैसे चुराने वाली घटना का मात्र 24 घंटे में खुलासा करते हुए एक शातिर चोर के साथ साथ कबाडी को भी गिरफ्तार किया।जिनके कब्जे से दो चोरी के मोबाइल एवम नकदी बरामद की है।आपको बता दें,कि 16 अप्रैल 2025 को कस्बा छुटमलपुर निवासी प्रलाहद ने थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार को एक लिखित तहरीर देते हुए कुछ अज्ञात चोरो पर गोदाम में खड़ी गाडी से 2 मोबाइल फोन एवम 9500 रूपए नकद चोरी का आरोप लगाया था।जिस मामले को गम्भीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार द्वारा एक टीम का गठन कर चोरो की तलाश में लगा दी।काफी मशक्कत के बाद इस साहसिक पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर अनिल तेवतिया एवम विजयपाल सिंह ने अपने सहयोगी दल के साथ चेकिंग के दौरान इस शातिर चोर साहिल उर्फ बन्दा पुत्र अफजाल निवासी कस्बा छुटमलपुर एवम चोरी के मोबाइल खरीदने वाले कबाड़ी शाकिर पुत्र शराफत निवासी ग्राम खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार उत्तराखंड को चेकिंग के दौरान देहरादून रोड स्थित संत निरंकारी भवन के पास आम के बाग के पास से गिरफ्तार कर लिया।जिनके पास दोनों चोरी के मोबाइल फोन एवम 5210 रूपए नकद भी बरामद कर लिए गए।इस चोरी की घटना का सफल अनावरण पुलिस ने मात्र 24 घंटे के दौरान ही कर दिया।इसके अलावा थाना बड़गांव प्रभारी विनय शर्मा। के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक शिवकुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए धारा 138 एनआई एक्ट मामले के एक शातिर वारंटी दीपक कुमार पुत्र सियाराम निवासी ग्राम घिसरपडी को बार बार दी गई दबिशो के बाद उसके गांव से किया गिरफतार।इसके अलावा कानून व्यवस्था एवम सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए
थाना नानौता प्रभारी सचिन पूनिया के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक लोकेश कुमार, प्रवेश शर्मा एवम बिजेंद्र पाल सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पैसों के लेन-देन को आपस में एक बड़ा विवाद कर क्षेत्र के शांत माहौल में विघ्न डालने वाले दो लोगों रौनक अली पुत्र मौहम्मद अमीर निवासी मौहल्ला कानूनगोयान कस्बा नानौता एवम अमीर हैदर पुत्र जर्रार अहमद निवासी नैनपुर को नेनपूर से पकड़कर शांतिभंग में किया चालान,तो वहीं थानाध्यक्ष सचिन पूनिया की ही पुलिस टीम ने दूसरी बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए माननीय न्यायालय मे विचाराधीन एक मामले को लेकर गाली ग्लोच करने वाले एक और अभियुक्त शैखर त्यागी पुत्र अनिल त्यागी निवासी ग्राम गुडम्ब का भी किया शांतिभंग में चालान।जबकि थाना गागलहेडी प्रभारी सुरेश कुमार के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार एवम प्रमोद कुमार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए गांव माजरी से केलाशपुर की और जाने वाले कच्चे रास्ते से एक वाहन चोर शाकिब पुत्र शफीक निवासी नई बस्ती केलाशपुर को फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक बाईक के साथ किया गिरफतार।आपको बता दें,कि इस वाहन चोर को पकड़ने में पुलिस टीम को अच्छी खासी मशक्कत का सामना भी करना पड़ा।इसके अलावा थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी संजीव कुमार के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक देवेन्द्र तोमरने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ सरिये व मोबाइल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते दो शातिर चोरों अजय पुत्र जयपाल निवासी कस्बा रामपुर मनिहारान एवम शुभम उर्फ जोनी पुत्र मामेस सिंह निवासी सोना अर्जुनपुर चोरी के सरिये के 40 टुकड़ों एवम मोबाइल फोन के साथ किया गिरफतार। गिरफ्तार अजय का अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला।जबकि थाना देवबंद प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर की पुलिस टीम हेड कांस्टेबल रवि कुमार एवम कांस्टेबल विकास कुमार ने चेकिंग/गस्त के दौरान सिटी कालोनी क़स्बा देवबंद से एक चाकू धारी बदमाश रियाज पुत्र शहादत निवासी कस्बा देवबंद को एक नाजायज चाकू के साथ किया गिरफतार।जबकि *थाना मिर्जापुर के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अंजय कुमार* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर गजेन्द्र सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ नशा तस्करी करने वाले जिलाबदर बदमाश ओमबीर पुत्र बनवारी निवासी ग्राम नागल माफी को गिरफतार किया,जिसे अपर जिला मेजिस्ट्रेट-वित्त एवं राजस्व द्वारा यूपी गुंडा एक्ट के तहत 6 माह के लिए जिले की सीमा से बाहर से बाहर किया हुआ था।जिसे उसी के गांव से गिरफ्तार किया गया।
रिपोर्ट-रमेश सेनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़