ब्यूरो चीफ राकेश मित्र जिला-कांकेर
भानुप्रतापपुर। नगर पंचायत भानुप्रतापपुर में अस्पताल रोड़ पर पीएचई ऑफिस के सामने अटल परिसर निर्माण कार्य का भूमि पूजन अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने किया। बता दें कि अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की मैटल प्रतिमा 9 फिट का स्थापित कर उनके स्मृतियों और उनके उल्लेखनीय कार्यों को सहेजा जाएगा। साथ में सौंदर्यकरण का कार्य किया जाएगा। इस दौरान गजानंद डडसेना नगर पंचायत उपाध्यक्ष,राम प्रसाद यादव पार्षद,गुमान सिंह ठाकुर पार्षद, नरोत्तम सिंह चौहान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष,वार्ड निवासी एकांत चौहान,लखन साहू,वार्ड निवासी एकांत चौहान समेत वार्ड के लोग मौजूद रहे।