डिंडोरी नगर परिषद की टीम को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने चले जाने का आदेश देते हुए खरीखोटी सुनाई अधिकारियों को,, माँ नर्मदा से लगे मीट मार्केट को अन्य जगह शिप्ट करने पहुँची थी नगर परिषद डिंडौरी की टीम
भाजपा नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा ऐसा नही करना था ओमप्रकाश जी को
एंकर_ डिंडौरी नगर परिषद का अमला रविवार की दोपहर डिंडौरी में वर्षों से लगने वाले मीट मार्केट को अन्य जगह शिप्ट करने पहुँचा था। लेकिन जब तक नगर परिषद डिंडौरी का अमला मीट मार्केट को हटाने की कार्यवाही शुरू करता उस बीच भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व मप्र के पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे वहा पहुँच गए और नगर परिषद के अधिकारियों को खरी खोटी सुनाते हुए शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न करते हुए मीट मार्केट को नही हटने दिया।
इस दौरान मौके पर डिंडौरी एसडीएम महेश मंडलोई,नगर परिषद के सीएमओ राकेश शुक्ला सहित अमला मौजूद रहा। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने वीडियो बना रहे मीडिया कर्मी को भी कैमरा बंद करने को कहा।
जानकारी के अनुसार मीट मार्केट को नर्मदा नगरी से बाहर करने की भाजपा के नगर परिषद चुनाव के मेन्युफेस्टो में मुद्दा रहा है जिसे समय समय पर डिंडौरी के समाजसेवियों ने कलेक्ट्रेट की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में भी उठाया है।लेकिन किन्ही कारणों से मीट मार्केट नही हट सका।लेकिन आज जब नगर परिषद की टीम मीट मार्केट में शिप्ट करने पहुँची तो भाजपा के ही राष्ट्रिय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे वहाँ पहुँचे और आग बबूला होते हुए अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई और मीट मार्केट वालो का समर्थन किया तो वही नर्मदा के श्रद्धलुओं में मीट मार्केट न हटने को लेकर विरोध जता रहे है।
वही इस पूरे मामले में नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे के बर्ताव को गलत ठहराया है जिससे लगता है कि अब इस मुद्दे पर भाजपा नेता आमने सामने हो चुके है।
बाइट 01_ पंकज सिंहः तेकाम,अध्यक्ष नगर परिषद डिंडौरी
प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश