राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में बैठक का आयोजन किया गया
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव
ग्वालियर बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा की गई, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुमार सिंह जाटव एवं उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मधुबनी, बिहार से किए गए राष्ट्रीय संबोधन का लाइव प्रसारण सभागार में डिस्प्ले स्क्रीन के माध्यम से सभी जिला पंचायत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा गया। सभी ने ऑनलाइन मोड के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायक विचारों को सुना और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।