खबर महोबा
रीपोर्ट तीरथ सिंह यादव
मांगलिक कार्यक्रम के दौरान विषाक्त खाना खाने से 89 लोग बीमार
थाना महोबकंठ क्षेत्र के ग्राम परावरी में गया प्रसाद पुत्र मोतीलाल राजपूत की लड़की वंदना की शादी दिनांक 10 मार्च 2025 को हुई थी इसके उपलक्ष्य में दिनांक 12. 5. 25 को शाम को गया प्रसाद के घर पर भोजन का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें गया प्रसाद द्वारा आयशा कंपनी का घी खरीद कर खिलाने के लिए लाया गया था जिसे रोटी में लगाकर लोगों को खिलाया गया जो हवन सामग्री के प्रयोग के लिए था जिसके कारण गांव के कुल 89 लोग बीमार हो गए जिन्हें घबराहट तथा दस्त होने लगी जिस पर जैतपुर सीएससी के डॉक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा टीम के साथ गांव में पहुंचकर सभी का उपचार किया भोजन से बीमार सभी लोगों की स्थिति सामान्य तथा मौके पर खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा द्वारा घी का सैंपल जांच हेतु कब्जे में लिया गया है सभी की स्थिति सामान्य है । सभी लोग गांव पर ही मौजूद हैं इलाज चल रहा है
बीमार व्यक्ति पवन राजपूत, राजेश कुमार, राघवेंद्र, दयाल राजपूत, ,रामसिंह राजपूत, सुरेंद्र राजपूत, सुषमा देवी, अंकित, मैदावाई, आदि ।