प्रीतम यादव इंडियन टीवी न्यूज़!
घोघरा नदी में अज्ञात बालक का शव मिला !
थाना पांडातराई क्षेत्र अंतर्गत घोघरा नदी में मंगलवार को एक अज्ञात बालक का शव बरामद किया गया। बालक की उम्र लगभग 6 से 7 वर्ष बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर शव को कब्जे में लिया।
बालक ने काले रंग की टी-शर्ट एवं काले रंग की हाफ पैंट पहन रखी थी। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि संभवतः यह किसी गुमशुदा बच्चे का मामला हो सकता है। सभी थाना क्षेत्रों को सूचित कर दिया गया है और आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि यदि इस आयु वर्ग का कोई बालक लापता हो या कोई इस बालक की पहचान करता हो, तो तत्काल थाना पांडातराई अथवा कबीरधाम पुलिस से संपर्क करें।
संपर्क सूत्र:
थाना प्रभारी पांडातराई – +91 97707 16233
कबीरधाम पुलिस कंट्रोल रूम – +91 94791 92499