51 पेटी अवैध शराब पकड़ी, सरकारी दुकानों पर अवैध रुप से हो रही थी बिक्री,अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी टीम व पुलिस ने कार्यवाही की है। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने उरई कोतवाली क्षेत्र के एक घर से 51 पेटी अवैध शराब बरामद की हैं। जिसकी लगभग कीमत छह लाख रुपए बताई जा रही है ।जिसको सरकारी दुकानों पर बेचा जा रहा था। वहीं पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। बतादें कि जालौन में अवैध शराब की बिक्री की मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए आबकारी व पुलिस टीम ने उरई कोतवाली क्षेत्र के उमरार खेड़ा कम्पोजिट शराब की दुकान पर छापेमारी की जहां शराब की स्कैनिंग में दुकान पर अवैध शराब पाई गई। मामले को संज्ञान में लेते हुए जब दुकान के सेल्समैन से पूंछतांछ की गई। तो उसने अवैध शराब की बिक्री की बात कबूल की। मामले का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामले में एक युवक की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही एक अन्य युवक की तलाश की जा रही है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं कम्पोजिट शराब की दुकान जहां यह शराब बेची जा रही थी। उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश