बबेरू कस्बे के औगासी रोड स्थित एक मैरिज हाल में रविवार को गौतम बुद्ध सामूहिक विवाह समिति बबेरू के द्वारा विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें 11 जोड़ों का विवाह मंत्रों उच्चारण के साथ संपन्न किया गया। इसमें पहले जयमाला कार्यक्रम हुआ, उसके बाद मंगल फेरे लेते हुए दूल्हा व दुल्हन एक दूसरे के साथ जीने और मरने की कसम खाई है। वही समिति के द्वारा दहेज में चार कुर्सी पलंग गद्दे टंकी बर्तन बिछिया मंगलसूत्र सहित अन्य सामग्री भी समिति के द्वारा दिया गया है।
इस मौके पर गौतम बुद्ध सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष राजकरण सिंह पटेल संस्थापक कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार पाल, महामंत्री केतराम पाल ,रामनरेश धुरिया, संरक्षक फूलचंद यादव ,शिवपूजन नामदेव को उपाध्यक्ष विनोद कुमार पाल, चंद्र प्रकाश अग्रहरि, रामकेश दिवाकर, शुभम चौरसिया ,मोहनदास यादव संतराम गुप्ता ,शिवपूजन नामदेव, राम किशन भारती, सतीश चौरसिया, गया प्रसाद पाल, फूलचंद यादव ,वरदानी विश्वकर्मा सहित अन्य सामूहिक विवाह पर मौजूद रहे ,और अपनी-अपनी जिम्मेदारी को निभाया है। इस मौके पर 11 जोड़ों में कन्या पक्ष व वर से हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
*बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट*