शाक्यवार कोरी जनकल्याण परिषद के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम
शाक्यवार कोरी जनकल्याण परिषद की ओर से कोरी समाज के सामूहिक विवाह व मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन जमुना पैलेस में किया गया। इसमें सात जोड़े विवाह बंधन में बंधे। बता दे कि रविवार को आयोजित कोरी समाज के सामूहिक विवाह व मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन आज के दौर में जरूरत बन गए है। कोरी समाज की ओर से 16 सालों से इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं जो सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि छात्र हमारे समाज का भविष्य हैं। उनकी मेहनत और सफलता हम सभी के लिए प्रेरणा है। विद्यार्थी अपने जीवन में और भी ऊंचाइयों को छुए और ऊंचे पद पर पहुंचकर अपने शहर, स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन करें। साथ ही अतिथियों ने वर वधु को बधाई एवं शुभकामना देते हुए सुखमय एवं खुशहाल जीवन के लिए आशीर्वाद दिया, और परिवारजनों को शुभकामनाएं दी। समारोह की अध्यक्षता घनश्याम दास शाक्यवार ने की। इस दौरान अंजली संग नीलेश, रौशनी संग बृजेंद्र, वर्षा संग नवीन, मोती संग सचिन, रूबी संग दीपक, महक संग दिलखुश व अंजली संग आकाश ने सात फेरे लिए। इससे पहले कार्यक्रम में पधारे अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा को विवाह समिति अध्यक्ष संजीव कुमार एडवोकेट ने स्मृति चिन्ह व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वही सभी वर वधु को समिति के पदाधिकारियो में मंशाराम शाक्यवार, जितेंद्र, डॉ. देवेंद्र, सुरेश शाक्यवार, रमेश चंद्र, अनिरुद्ध सिंह, विनोद कुमार, घनश्याम दास, सरजू प्रसाद, सत्यप्रकाश, संतोष आदि ने आशीर्वाद दिया। समिति की ओर से सभी जोड़ों को घर गृहस्थी में काम आने वाला सामान उपहार स्वरूप दिया गया और सभी उपस्थित लोगों ने नव दम्पत्ति के सुखमय जीवन की कामना की ।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश