सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
ओबरा सोनभद्र। श्री गीता मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को गीता मंदिर के बाहर राहगीरों को शरबत पिलाया गया। श्री गीता मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक दीनदयाल केशरी ने बताया कि बड़े मंगलवार के शुभवसर पर प्रसाद के तौर पर शरबत पिलाकर सैकड़ों राहगीरों को राहत पहुंचाने का पुनीत कार्य किया गया। श्री गीता मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक राजीव वैश्य ने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर प्यास को बुझाने के लिए पहल की गई है ताकि राहगीर जल के अभाव में आहत न हो। इस दौरान ट्रस्ट के सुनील मिश्रा जय शंकर भारद्वाज, राजू सिंह, अशोक सिंह, जेपी केशरी, मुकेश पाण्डेय, अरविन्द सोनी, धमेंद्र कुमार, विमल रंजन, राजेंद्र जयसवाल, शेषनाथ गुप्ता इत्यादि लोग मौजूद रहे।