शिकायत के बाद भी नहीं सुन रहे कोई अधिकारी
जिला ब्यूरो चीफ सूरज कुमार अंबिकापुर
बालू माफियाओं का खौफ सरगुजा संभाग में इतना बढ़ गया है कि वर्तमान में बलरामपुर में एक आरक्षक को मौत के घाट उतार दिए जहां तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है जहां बड़े मात्रा पर बालू का उत्खनन किया जा रहा था ऐसा ही बालू का उत्खनन उदयपुर के देवगढ़ मंदिर के पास देवगढ़ घाट पर बड़े मात्रा पर किया जा रहा है जहां हर दिन करीब 40 से 50 मिनी ट्रक बालू का उत्खनन हो रहा है स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि रोकने का प्रयास बहुत किया गया लेकिन बात नहीं माने एवं डराने धमकाने के नौबत आने के कारण वर्तमान में बालू तरीके से बालू का उत्खनन किया जा रहा है
*जिला मुख्यालय के बकिरमा सहित रघुनाथपुर एवं कई कॉलोनी के पास करते हैं भंडारण दूसरे राज्यों को भेजा जा रहा बालू*
उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवगढ़ देवगढ़ घाट में बालू का उत्खनन करके अंबिकापुर के विभिन्न स्थलों पर बालू का भंडारण किया जाता है जहां से बालू माफिया दूसरे राज्यों में मोटे रकम पर बेचते हैं बड़ी बात यह है कि करीब तीन महीना लगातार बालू का उत्खनन होने के बाद कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दिए जाने के पश्चात आज तक एक भी कार्यवाही क्षेत्र से नहीं किए जाने के कारण बालू माफियां का हौसला बुलंद है और बेखौफ तरीके से बड़े मात्रा पर रात दिन बालू का उत्खनन करने में लगे रहते हैं
*राजनीतिक संरक्षण इसलिए नहीं होती कार्यवाही*
ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि बालू माफियाओं पर राजनीतिक संरक्षण होने के कारण ही कोई कार्यवाही नहीं होता है जबकि जिला कलेक्टर से लेकर के अन्य अधिकारियों को इस बालू उत्खनन के बारे में जानकारी दिया जा चुका है 3 महीने तक लगातार बालू उत्खनन होने के पश्चात भी आज तक एक भी कार्यवाही क्षेत्र से नहीं की गई है इसे साफ तौर से अंदाजा लगा सकते हैं कि बगैर राजनीतिक संरक्षण के यह कार्य संभव नहीं है
*बगैर नंबर प्लेट वाली गाड़ी से करते हैं परिवहन*
प्राप्त जानकारी अनुसार मिनी ट्रक के माध्यम से बड़ी मात्रा पर इस क्षेत्र से बालू का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है परिवहन करने वाले कई गाड़ियों का नंबर प्लेट तक नहीं है जिससे यदि कहीं पास अनहोनी हो सकती है तब की स्थिति में उसकी पहचान करना भी संभव हो जाएगा इस और आज तक प्रशासनिक अधिकारियों का विशेष कार्यवाही नहीं होने के कारण बगैर नंबर प्लेट की गाड़ियां ओवर स्पीड में दौड़ा रहे हैं
*भूस्खलन का बढ़ेगा समस्या, बाढ़ की स्थिति होगी उत्पन्न*
स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बताया गया की नदी किनारे कई ग्रामीणों का खेत स्थित है यदि बालू का उत्खनन एवं परिवहन इस प्रकार से जारी रहा तो नदी किनारे भूमि का कटाव तेज बहाव होने के कारण अत्यधिक होगी जिससे उपजाऊ खेत का भारी मात्रा पर नुकसान होगा विगत वर्ष भी कई एकड़ जमीन नदी में भू इस्खलन होने के कारण समा गई है
*ओवर स्पीड से राहगीर है भयभीत*
बालू का उत्खनन कर परिवहन करने वाले मिनी ट्रक इतना ओवर स्पीड होते हैं कि राहगीर भी काफी भयभीत होते हैं, मिली जानकारी अनुसार जब रेड नदी देवगढ़ घाट के पास से बालू का उड़खानन कर परिवहन करना शुरू करते हैं तो देवगढ़ से होते हुए जमगाला लटोरी कोरजा बिनकरा पूहपुटरा जैसे गाने बस्तियों में भी ट्रक ज्यादा ट्रिप करने के चक्कर में काफी ओवर स्पीड होते हैं जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बन रहती है क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस प्रकार के कार्य पर लगाम तत्काल नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा
सामाजिक कार्यकर्ता राजेश प्रसाद गुप्ता के द्वारा बताया गया कि इसकी शिकायत 2 महीने पूर्व जिला कलेक्टर जनदर्शन कार्यालय में किया गया है मगर आज तक एक भी गाड़ी पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने से बालू उत्खनन वाले लोगों का हौसला बुलंद है प्रशासनिक अधिकारियों को इस पर कड़ी कार्यवाही किया जाना चाहिए