थाना विश्वविद्यालय में दिनांक 01/05/25 को पीड़िता ने थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट किया कि मेरी और विशाल खटीक की कुछ साल पहले दोस्ती हुई थी उसके बाद विशाल ने मुझे धमकाकर झाँसी बुलाया और अपने दोस्त शिवम कुशवाह के साथ मिलकर कमरे में बंद रखा और ग़लत काम किया रिपोर्ट पर से अपराध क्र0 64/25 धारा 64बीएनएस 3/4 पॉक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।
यह कि वाद कायमी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महोदय एवं श्री मान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय व थाना प्रभारी महोदय के निर्देशन में आरोपी शिवम कुशवाह पुत्र छुन्ना उर्फ नरेंद्र कुशवाह निवासी ग्राम धनतौली जिला जालौन उ प्र० दिनाक 27/05/25 जालौन उ प्र० से गिरफ्तार किया गया ।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम मेः- उनि शिखा डंडोंतिया , काउनि जगवीर जादौन , आर अंगद यादव , म.आर.शिवलता लोधी, ,आर शिवप्रताप राजावत की मुख्य भूमिका रही।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव