सहारनपुर में दादी ने काटी थी मासूम बच्ची की गर्दन,बहु को फंसाने के लिए मासूम की हत्या
सहारनपुर पुलिस ने गागलहेड़ी के कुतुबपुर कसेनी गांव में 5 माह की मासूम बच्ची इशिका की गर्दन काटकर हत्या करने की घटना का खुलासा कर दिया है,दादा ने ब्लेड दिया और कहा कि काट दे इसकी गर्दन,दादी ने एक हाथ से मां शिवानी की बगल में सो रही बच्ची का मुह दबाया और दूसरे हाथ से नाजुक गर्दन काट दी,मां को पता तक नही चलाइस दौरान बच्ची की बुआ भी मौके पर खड़ी सब कुछ होता देखती रही,पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बहु से कई दिन से झगड़ा चल रहा था और उसको फंसाकर जेल भिजवाना चाहते थे,पुलिस ने दादा धर्मेंद्र, दादी सरिता और बुआ वंशिका को गिरफ्तार कर लिया है:
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़