दुद्धी सोनभद्र । विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में तिगड़ी मोड़ पुलिया के पास आयशर मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना बृहस्पतिवार की देर रात्रि की बताई गई है , जब ट्रक झारखंड के गढ़वा जिला क्षेत्र से लकड़ी लोड कर दुद्धी की तरफ जा रही थी कि दुर्घटना का शिकार हो गई ।
हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों का मानना है कि ट्रक की गति अधिक होने या चालक के नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई होगी।
घटना की सूचना विंढमगंज पुलिस को दे दी गई, जिसके बाद पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
ग्रामीणों ने कहां की ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन चालकों को सावधानी बरतनी चाहिए और यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने से बचना चाहिए।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह