नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
उपायुक्त को जनता दरबार में लगभग एक दर्जन फरियादियों ने किया आवेदन।
समस्याओं को तवरित समाधान होतु अधिकारियों को दिए गए निर्देश।
हजारीबाग: ३० मई २०२५ को समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर लगभग एक दर्जन फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। प्रस्तुत समस्याओं में शिक्षकों की पुनः नियुक्ति, फर्जी प्रमाण-पत्रों की जांच, भूमि पर अवैध अतिक्रमण, भूमि पर्चा (एलपीसी) निर्गत करना, रंगदारी मांगने, भूमि हड़पने, भू-मुआवजा, नियुक्ति, रसीद निर्गत करना, बीपीएल सूची में नामांकन, मारपीट, चिकित्सा अनुदान तथा रोजगार दिलाने जैसी शिकायतें शामिल रहीं।
प्रमुख आवेदनों में से:- सरौनी कला मुसफ्फिल से श्री संतोष पांडे ने जन वितरण प्रणाली की दुकान अनुकंपा के आधार पर आवंटित करन हेत आवेदन दिया। चौपारण प्रखंड के गोविंदपुर से रेखा देवी ने जमीन की ऑनलाइन रसीद निर्गत करने का निवदन किया। खिरगांव स शाहीन परवीन ने रोजगार के दौरान लंबति वेतन भुगतान हेत आवेदन दिया। शिवपुरी, हजारीबाग से रीना तिवारी ने अपन पुतर के गंभीर रोग के इलाज और राशन कार्ड में नाम जोडने का अनुरोध किया। ग्राम नवाटांड बनासो (विष्णुगढ़) से जागेश्वर प्रसाद सिंह ने भूमि हड़पने और विपक्षी द्वारा मनरेगा के तहत डोभा निर्माण कि शिकायत की। विष्णुगढ़ से ग्रामीणों ने सार्वजनिक गैर-मजरूआ जमीन पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को रोकने की मांग की। तान्या कंप्यूटर सेंटर, हजारीबाग से हरदेव पंडित ने दृष्टिबाधित दिव्यांग जनो की सूची उपलब्ध कराने हेत
आवेदन किया। पगमिल निवासी नाजदा परवीन ने आर्थिक स्थिति कमजोर होन के कारण बच्चों की स्कूल फीस माफ करने की गुहार लगाई। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक मामले की शीघ्र जांच कर त्वरित एवं न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करें।