नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
हेल्पिंग कॉर्प्स के जिला समन्वयक अफजल अंसारी ने वृति डायलिसिस सेंटर को तत्काल चालू कराने को लेकर मामला उठाया
चंदनकियारी विधायक के x पर ट्वीट के बाद बोकारो उपायुक्त ने लिया संज्ञान,सिविल सर्जन को मामले पर पहल को लेकर दिया निर्देश
हजारीबाग/बोकारो : बोकारो जिले में हेल्पिंग कॉर्प्स के जिला समन्वयक अफजल अंसारी ने एक महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत संचालित वृत्ति डायलिसिस सेंटर एलएलपी अगामी सूचना तक बंद कर दिया गया है, जिससे मरीजों को डायलिसिस कराने में परेशानी हो रही है।
अफजल अंसारी ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार उठाया और सेंटर को फिर से शुरू करने की मांग की। उनकी मांग का असर हुआ और चंदनकियारी विधायक उमाकांत राजक ने x सोशल मीडिया प्लेटफार्म से बोकारो के उपायुक्त से तत्काल संज्ञान लेने को कहा।
बोकारो डीसी ने इस मामले में जिला के सिविल सर्जन को पहल करने का निर्देश दिया है। इसकी जानकारी उपायुक्त ने ट्वीट कर दी । अफजल अंसारी की इस पहल से कई मरीजों में खुशी है कि उन्हें फिर से डायलिसिस सेवाएं मिल पाएंगी।
अफजल अंसारी की इस पहल से मरीजों को राहत मिल सकती है और उनकी पहल से जिले में डायलिसिस सेवाएं फिर से मिल पाएंगी।