ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया विरोध

```

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया विरोध

सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय

 

सोनभद्र। सोमवार को लोकसभा में भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर खिलाफ भारत के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रावटसगंज द्वारा पारसी पांडे में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया गया तथा उनके इस्तीफा की मांग की गई। ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश देव पांडे ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सबके पूजनीय हैं। अमित शाह ने लोकसभा में जो बयान दिया वह काफी अमर्यादित और अलोकतांत्रिक है। पूर्व जिला महासचिव निगम मिश्रा एडवोकेट कहां की डॉ भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए भारतीय संविधान को भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के लोग शुरू से ही और अस्वीकार करते रहे हैं। आए दिन भारतीय संविधान को लेकर आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के लोग अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में अंबेडकर के खिलाफ बोलकर 100% साबित कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस भारतीय संविधान और संविधान निर्माता अंबेडकर को नहीं मानती। जिला महासचिव दया शंकर देव पांडे ने कहा कि अमित शाह जी के बयान के खिलाफ कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर अभियान छोड़ दिया है। जब तक अमित शाह इस्तीफा नहीं देते तब तक कांग्रेस का अभियान चलता रहेगा। इस दौरान निगम मिश्रा, अमरेश देव पांडे, दयाशंकर देव पांडे, दीपू पांडे, रामानंद पांडे, अरुण, आकाश राव, शिवम जाटव, कन्हैयालाल भारती, तेतरी देवी, संजू, शीला भारती,अब सारी बेगम, बनारसी भारती, शीतल भारती, तेतरी भारती, साधना देवी, सुकुमारी, फेकनी, कमल राव, विजय कुमार गुप्ता, राजन, रमेश कुमार, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बल्लू कोल तथा संचालन बनारसी भारती ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *