शासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन मे सुधार लाना है – प्रधानमंत्री
मध्य प्रदेश के गौरवान्वित इतिहास में महिला शासिकाओं की अहम भूमिका रही है – मुख्यमंत्री
दतिया के लिए आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा – प्रभारी मंत्री श्री कंषाना
दतिया 31 मई 2025/ लोकमाता देवी अहिल्यावाई की 300वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भोपाल स्थित जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में बृहद महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयेाजन किया गया। महिला शक्ति को समर्पित यह दिन महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके सपनों की उडान को भरता हुआ नजर आ रहा था। केन्द्र शासन और राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को उनकी पहलों के द्वारा महिला शक्ति को विभिन्न क्षेत्रों में दिनों दिन नए अवसर प्राप्त हो रहे है। 140 करोड़ भारतीयों के लिए यह अवसर प्रेरणा से परीपूर्ण है। यह बात माननीय प्रधानमंत्री ने भारत की मातृ शक्ति को प्रणाम करते हुए अपने उदवोधन में कही। देवी अहिल्याबाई कहती थी कि शाासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना उनके जीवन में सुधार लाना है। आज महिलाऐं विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम कमा रही हैं और अपने कुशल नेतृत्व के साथ आसमान की बुंलिदयां छू रही हैं। लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण का सर्वोच्च उदाहरण रही है। जिन्होंने लोक कल्याणकारी कार्यो के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वे भारत की संरक्षिका के साथ-साथ एक कुशल नेतृत्वकर्ता भी रहीं। उन्होंने प्रभु सेवा और जनसेवा केा कभी अलग नहीं माना। उन्होंने गरीब से गरीब को समर्थ बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम किया। उन्होंने सुशासन का ऐसा मॉडल अपनाया जिसमें गरीब और बंचितों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई। आज उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर केन्द्र और राज्य सरकार सुशासन के नए अवसर लेकर आई है, जिसमें गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को विभिन्न अवसर प्रदान किए जा रहे है। निश्चित ही मध्य प्रदेश में विकास की नई लहर दौड़ रही है।
मध्य प्रदेश के गौरवशाली इतिहास में विभिन्न महिला शासिकाओं जैसे लोकमाता अहिल्याबाई, रानी दुर्गावती, राजमाता सिंधिया जैसी शासिकाओं को अहम भूमिका रही है। उन्होंने देश और धर्म की रक्षाके लिए अपना पूराी जीवन समर्पित किया है। आज संपूर्ण मध्य प्रदेश लोकमाता देवी अहिल्याबाई 300वी जन्म जयंती मना रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार ने महिलाओं को समर्पित विभिन्न कल्याणकारी योजनाऐं और पहले प्रदान की है। जिससे वे विभिन्न प्रकार के उद्यमों में जुड़कर क्षेत्र और अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर आत्मनिर्भर बनीं है।
दतिया में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से दतिया नवनिर्मित एयरपोर्ट का हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया गया।
दतिया के लिए यह दिन दीपावली से कम नहीं है। यह बात प्रभारी मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने अपने उदवोधन में कही। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शित का ही परिणाम है कि आज बंुदेलखंड जैसे क्षेत्र में दतियावासियों को एयरपोर्ट जैसी सौगात मिली है। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री और पूर्व गृहमंत्री को जाता है पीताम्बरा शक्तिपीठ को समर्पित इस धार्मिक नगरी की यात्रा और भी सुगम बनेगी।
भारत सरकार के केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री श्री राममोहन नायडू ने दतियावासियों को एयरपोर्ट के लिए बधाई और शुभकामनाऐं दी। उन्होंने कहा कि यह दतियावासियों के लिए उमंग और उत्साह का दिन है। इस धार्मिक नगरी की पावन धरा पर पधारकर शांति एवं सकरात्मकता का अनुभव कर रहा हॅू। लोकमाता देवी अहिल्याबाई की जन्म जयंती का यह दिन महिला शक्ति को समर्पित है। मातृ शक्ति को सम्मान देने एवं नए अवसर प्रदान करने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार कृत संकल्पित है। दतिया एवं सतना एयरपोर्ट, इंदोर मेट्रो का शुभारंभ एवं क्षिप्रा नदी पर घाट का शिलान्यास, अटल ग्राम सुशासन भवनों जैसी सौगात मध्य प्रदेश के विकास में नया इतिहास रचेंगी। उन्होंने कहा कि दतिया एयरापोर्ट का और भी विस्तार भविष्य में किया जाएगा। साथ ही भिण्ड में भी एयरपोर्ट की सुविधा भविष्य में निश्चित ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में एयर बस जैसी सुविधा, नाइट लेंडिंग कराने की व्यवस्था, एवं बडे प्लेन के उतरने की भविष्य में व्यवस्था की जाएगी और अंत में उन्होंने विकसित भारत में युवाओं की भागीदारी बढाने के लिए समस्त युवाओं केा सिविल एवियेशन क्षेत्र में जुडने का अनुरोध किया। जिससे उन्हें रोजगार मिलेगा और आर्थिकी भी मजबूत होगी।भिण्ड-दतिया सासंद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प केा पूरा करने के लिए नित नई सौगाते माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मिल रही है। अभी कुछ ही दिन पहले दतिया में वंदेभारत जैसी ट्रेन का स्टोपेज के साथ तीन नई ट्रेनों का हॉल्ट दतियावासियों केा मिला है। कुछ ही दिनों बाद गोडवाना एक्सप्रेस का भी स्टोपेज मिलने वाला है आज दतियावासियों के लिए नवनिर्मित एयरपोर्ट की सौगात खुशी और उमंग का क्षण भरकर लाई है। उन्होनंे अपने उदवोधन में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का आभार व्यक्त किया।
आज का दिन दतियावासियों के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, यह बात पूर्वगृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कही है। आज दतिया नक्शा का भारत के नक्शे पर उतर जाएगा। उन्होनंे इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दतिया जिले में मल्टीपार्किंग का निर्माण हो चाहे पीताम्बरा माई के मंदिर का सौन्द्रयीकरण हो, विभिन्न बड़ी ट्रेनों का स्टोपेज हो दतियावासियों के लिए यह गौरव का विषय है कि माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में का ही परिणाम है। उन्होनंे दतियावासियों के लिए केन्द्रीय मंत्री श्री नायडू से आग्रह किया कि दतिया एयरपोर्ट का नाम रावतपुरा सरकार के नाम से रखा जाए और फ्लाईट का नाम ऑपरेशन सिंदूर के नाम से रखा जाए। जो भारत शौर्य, वीरता एवं महिला शक्ति को समर्पित रहे। उन्होंने फ्लाइट की कनेक्विटी के विस्तार की बात कही। दतिया फ्लाईट को दिल्ली और मुम्बई महानगरों से जोड़ा जाए।
इसके उपरांत प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से दतिया हवाई यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई और दतिया से सात महिलाओं ने खजुराहों के लिए उड़ान भरी और महिला शक्ति का नेतृत्व किया।
60 करोड की लागत से बना यह एयरपोर्ट 124 एकड़ में फैला हुआ है। जिसका रनवे 1.81 किलोमीटर लंबा एवं 30 मीटर चौड़ा है। पार्किंग में लगभग 50 कारें रखी जा सकती है। चैक इन काउन्टर 2 है। यह एयरपोर्ट एटीआर 72 की क्षमता के लिए बनाया गया है। लेकिन अभी जो एयरक्राप्ट उतरेंगे वे 19 सीटर रहेंगे। हफ्ते में चार दिन एयरलाइन फ्लाई बिग की फ्लाइट रहेंगी।
इस अवसर पर मंत्री श्री राकेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा, सेवढा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, विधायक श्री रमेश खटीक, भिण्ड विधायक श्री नरेन्द्र कुशवाहा, लहार विधायक श्री अम्बरीश शर्मा, पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री धीरू दांगी, जिला पंचायत अध्यक्ष भिण्ड श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेगुला, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश यादव, जिलाध्यक्ष भिण्ड श्री देवेन्द्र नरवरिया, ग्वालियर संभाग आयुक्त मनोज खत्री, ग्वालियर आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, सचिव समीर कुमार सिन्हा, कलेक्टर संदीप कुमार माकिन, पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव