बिजली समस्या को लेकर झरेखापुर उपकेंद्र का घेराव किसानों ने किया
क्या जिम्मेदार अधिकारियों को पता नहीं क्षमता से अधिक लोड पर ट्रिपिंग हो रहा है फीडर सीतापुर (गुना का सच)उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण व किसान को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है कई बार शिकायत के बावजूद विद्युत उपकेंद्र झरेखापुर के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है जिसके अंतर्गत सैकड़ों किसानों ने झरेखापुर उपकेंद्र का घेराव कर लो वोल्टेज की समस्या के समाधान की तत्काल मांग करते हुए अनिश्चितकालीन धरना करने की चेतावनी देते हुयेे सडक जाम करने की बात कही जिससे मौके पर भारी पुलिस बल सूचना पर पहुंचा और समझाने पर किसान माने और जेई राकेश कुमार को मौके पर बुलाया गया उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुनकर बताया की फीडर क्षमता से अधिक लोड पर र्टीप हो जाता हैै जिससे आधा आधा घंण्टा रुक कर चालाते है रिखौना बाजार ,ढोलाई तथा झरेखापुर फीडर चलाते है जै ई ने मौके पर किसानों को बताया कि यह समस्या जाड़ो के मौसम तक रहेगी तब फिर इसका मेरा हल निकल जाएगा क्योंकि बड़ा ट्रांसफार्मर प्रोसेसिंग में है जल्द विभाग उपलब्ध कराएग वहां पर मौजूद किसानों ने जै ई का सीयूजी नंबर बंद होना और समय पर ऑफिस ना मिलने के बारे में काफी रोष व्यक्त किया मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा जेई के आश्वासन के बाद किसान अपने घरों को चले गए। किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पिन्दर सिंह सिद्दू, कमलप्रीत सिंह ,गुरमुख सिंह, हरसिमरन सिंह उलजापुर प्रधान प्रतिनिधि कपिल सिंह, और भी भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
रिपोर्ट , सन्नी