सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र।जिला पूर्ति अधिकारी सोनभद्र ने अवगत कराया है कि माह जून 2025 में हो रहे खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 10 जून,2025 तक नियत है, वितरण की अंतिम तिथि एवं वितरित मात्रा की सूचना पूर्व में दिया जा चुका है। 06 जून को वितरित होने वाले कुल खाद्यान्न में से लगभग 75.00 प्रतिशत कार्डधारकों द्वारा जून 2025 का अनुमन्य खाद्यान्न प्राप्त किया जा चुका है, शेष कार्डधारकों को सूचित किया जाता है, कि वे वितरण की नियत तिथि 10 जून से पूर्व अपने कोटे का खाद्यान्न प्रत्येक दशा में प्राप्त कर लें, अन्यथा वितरण की अंतिम तिथि 10 जून,2025 के उपरान्त माह जून 2025 के वितरित हो रहे खाद्यान्न से वंचित हो सकते है।