केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा
दुद्धी सोनभद्र । ब्लॉक सभागार में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा के लिए भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प सभा की बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें जनधन खाता, उज्जवला गैस, इज्जत घर, प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना, मुद्रा लोन और आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाएं शामिल हैं।
गोपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35A की समाप्ति, तीन तलाक की समाप्ति, वैश्विक महामारी कोरोना में मुफ्त वैक्सीनेशन, अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण और बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर और विंध्यवासिनी कॉरिडोर का निर्माण जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें विशिष्ट अतिथि मीनू चौबे किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री दिलीप पांडेय, भाजपा जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक रामेश्वर राय ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी,पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री अनिल कुमार, उपाध्यक्ष सूरजदेव सेठ, कोषाध्यक्ष रिंकी जा० ,मनीष जा० शामिल रहे ।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रेम नारायण सिंह द्वारा किया गया।इस मौके पर नान्हू राम, उपाध्यक्ष पंकज अग्रहरि,महामंत्री अंशुमान राय, दिवान सिंह,मीरा सिंह गोड, विनोद जा० ,राफे खान,विकास कुमार मद्धेशिया, रूपेश जौहरी, दुर्गावती देवी, धर्मेंद्र पाल, पीयूष कसेरा, अनुरोध भोजवाल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रबुद्धजन व मातृशक्ति उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता के लिए संकल्प लिया और अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में दिवंगत आत्माओं के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह