राज मिश्रा
अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रणव पाठक।
सिंगरौली /देवसर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जियावन मंडल के द्वारा आयोजित संकल्प सभा आयोजित किया । जिसमें भाजपा नेताओं द्वारा केंद्र सरकार की उपलब्धियां को गिनाया गया तो वही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह रहे, वही भाजपा नेता एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष देवसर प्रणव पाठक भी उपस्थित रहे तो वही
जिला मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती पूनम गुप्ता ,जियावन मंडल अध्यक्ष राजनारायण गुप्ता , मंडल खुटार अध्यक्ष मनोज शाह ,जयंत मंडल अध्यक्ष संदीप झा , पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल ,मंडल उपाध्यक्ष गंगा साहू ,जनपद सदस्य रवि प्रजापति ,जनपद सदस्य गन्नई आरडी यादव ,पूर्व सरपंच संपत सिंह ,रंगलाल साहू , रमापति साहू , रोहित पांडेय , मुकेश तिवारी , अर्जुन शाह , अभिषेक दुबे एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।