जयबीर सिंह ब्यूरो चीफ कोटकासिम (खैरथल-तिजारा)
कोटकासिम।पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया!इस दौरान प्रवचन करते हुए गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा धन जीवन यापन के लिए जरूरी है लेकिन उसको हमें सीमित स्थान देना चाहिए उन्होंने कहा लोग धन के पीछे भाग रहे हैं हमें धन के पीछे ना भाग कर धर्म के पीछे भागना चाहिए क्योंकि इस लोक में और परलोक में हमारा साथ प्रभु भक्ति और धर्म ने ही देना है बाकी और किसी चीज ने हमारा साथ नहीं देना! गुरुदेव ने कहा लोग आज मोह माया में इतने लिप्त हैं की प्रभु भक्ति को और धर्म को भूलते जा रहे हैं जो बड़े दुख की बात है!इस दौरान पवन उर्फ गोली प्रजापत एवं पवन योगी द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई! वही गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा भक्ति करेंगे जब जाकर ही आत्मा का परमात्मा से मिलन होगा और हमारा जीवन धन्य हो जाएगा इसलिए संसार को सीमित समय दें और प्रभु कार्य को अधिक समय दें जो हम भगवान को मुंह दिखाने के लायक बन सके।
इस दौरान सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
जयबीर सिंह (ब्यूरो)जिला -खैरथल -तिजारा इंडियन टीवी न्यूज़