दुद्धी में एलटी पोल गिरने से यातायात बाधित,विद्युत आपूर्ति प्रभावित
दुद्धी सोनभद्र । एनएच 39 रीवां-रांची दुद्धी विंढमगंज मार्ग पर सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। तेज गरज और चमक के साथ शुरू हुई बारिश में कुछ ही सेकेंड में एलटी लाइन के तीन पोल धराशायी हो गए। गनीमत यह रही कि पोल एक एसयूवी वाहन के ठीक बगल में गिरा नहीं, नहीं तो जान-माल की हानि हो सकती थी।
पोल गिरने से सड़क पर तारों का जाल फैल गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। लगभग 20 मिनट तक सड़क पर जाम लगा रहा। रहवासियों ने अपने स्तर पर तारों को कटर से काटकर सड़क किनारे किया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
आंधी और पानी से काफी क्षति हुई है। कई पेड़ों की डालें भी टूटकर सड़क पर गिर गईं। पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति भी ठप्प हो गई है। स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग की टीमें क्षति का आकलन करने और मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं।
एनएच 39 एक महत्वपूर्ण राजमार्ग है, जो रांची झारखंड तक जाता है। इस मार्ग पर यातायात की आवाजाही बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन और संबंधित विभाग जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं ।समाचार लिखें जाने तक पोल-तार सड़क पर गिरे पड़े रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह