थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले दुकानदार सहित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, 14 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद।
अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों व मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने/इस्तेमाल करने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा निरंतर कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 16.06.2025 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले दुकानदार सहित 02 अभियुक्तगण को हाजी अनीस वेल्डर दुकान निकट मिनाक्षी चौक से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 14 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम-
अदनान पुत्र रईस निवासी खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर। (उम्र लगभग 21 वर्ष)
प्रवीण कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी रसूलपुर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। (उम्र लगभग 29 वर्ष)
बरामदगी-
14 मॉडिफाइड साइलेंसर
घटना का संक्षिप्त विवरण-गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीण उपरोक्त मिनाक्षी चौक के पास स्थित हाजी अनीस वेल्डर दुकान पर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाने गया था जहां पर अदनान उपरोक्त द्वारा वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाये जाते है। यह साइलेंसर बहुत तेज आवाज करते है जिससे ध्वनि प्रदूषण होता है तथा राहगीरों व स्थानीय लोगों को परेशानी होती है साथ ही इस तहर का कृत्य यातायात नियमों का उल्लंघन भी है। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा इस दौरान दुकान से 14 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किये गये है तथा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध 170,126,135 बीएनएसएस की निरोधात्मक कार्यवाही की गयी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 श्री शानु चौधरी थाना सिविल लाइन,मुजफ्फरनगर।
है0का0 508 कृष्णवीर थाना सिविल लाइन,मुजफ्फरनगर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों व मॉडिफाइ़ड साइलेंसर, लाल-नीली बत्ती, प्रेशर होर्न, हूटर आदि का प्रयोग करने वालों पर कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़