दुद्धी के तहसीलदार न्यायिक ज्ञानेंद्र यादव का तबादला
दुद्धी सोनभद्र। प्रदेश सरकार के प्रशासनिक फेरबदल में दुद्धी के तहसीलदार न्यायिक ज्ञानेंद्र यादव का तबादला गाजीपुर जनपद के लिए कर दिया है। शासन के आदेश पर हुए इस तबादले की पुष्टि उप जिलाधिकारी के स्टेनो ने की है।
ज्ञानेन्द्र यादव के तबादले के बाद अब देखना होगा कि गाजीपुर जनपद में उनकी नई तैनाती कहां होगी। इससे पहले ज्ञानेंद्र यादव दुद्धी तहसील में तैनात थे और उन्होंने अपनी बेटी का सरकारी स्कूल में दाखिला कराकर सुर्खियां बटोरी थीं।
ज्ञानेन्द्र यादव ने अपनी 8 वर्षीय बेटी श्रेया कुमारी का कम्पोजिट विद्यालय दुद्धी प्रथम में कक्षा 4 में दाखिला कराया था। उन्होंने सरकारी स्कूल में अपनी बच्ची का दाखिला कराकर आम जनमानस को भी संदेश दिया था कि सरकारी स्कूल में भी अच्छी पढ़ाई होती है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह