नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नशा मुक्ति का दिया गया संदेश
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक एवं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं को सजग करना रहा। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति ने नशे के कारण पारिवारिक विघटन, सामाजिक पतन एवं आर्थिक नुकसान जैसे गंभीर विषयों को प्रभावी ढंग से उजागर किया। साथ ही एलईडी स्क्रीन पर वीडियो क्लिप्स, संदेश एवं शपथ कार्यक्रम भी दिखाए गए।
कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जिनमें महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल थे। लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।
यह जागरूकता अभियान “नशा छोड़े, जीवन से नाता जोड़े” थीम पर आधारित था, जिसे राज्य सरकार की पहल पर चरणबद्ध तरीके से जिले के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में चलाया जा रहा है।